फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल, टैबलेट का लखनऊ में आज होगा वितरण, 200 विद्यार्थी जाएंगे

विज्ञापन
टैबलेट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले के करीब 45 हजार छात्र होंगे लाभान्वित
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। योगी सरकार स्नातक, परास्नातक से लेकर पॉलिटेक्निक, नर्सिंग आदि कर रहे छात्र-छात्राओं को आज लखनऊ में मोबाइल और टैबलेट देगी। इसके लिए जिले से 200 छात्र-छात्राएं जाएंगे। वितरण समारोह 11 बजे प्रदेश मुख्यालय पर होगा, जिसमें जिले के लगभग 45 हजार विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
सीएम योगी ने उच्च शिक्षा हासिल कर रहे छात्रों को टैबलेट और फ्री मोबाइल देने की घोषणा की थी। इसके लिए करीब 45 हजार छात्रों की सूची बनाकर शासन को भेजी गई थी। शनिवार 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर सीएम टैबलेट और मोबाइल देंगे। इसके लिए लखनऊ में कार्यक्रम होगा, जिसमें शामिल होने के लिए जिले से विभिन्न ट्रेड के 200 विद्यार्थी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में काफी मदद मिलेगी। पहले चरण में एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी, और स्किल डवलपमेंट आदि के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यहां से विद्यार्थी जाएंगे लखनऊ
युवराज दत्त डिग्री कॉलेज- 50
आईटीआई- 50
पॉलिटेक्निक-50
नर्सिंग-50
लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में जिले से 200 विद्यार्थी शामिल होने के लिए जाएंगे। इनकी सूची तैयार कर ली गई है।
- ओपी त्रिपाठी, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें