फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया स्कूल के भवन का लोकार्पण

Fri, 14 Aug 2015 07:42 PM IST
मैगलगंज खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाईकुआं गांव में सेक्रेड हार्ट एकेडमी स्कूल में विधायक सुनील भार्गव लाला ने कहा कि आज के यह बच्चे कल देश के भाग्यविधाता बनेंगे। यह बात उन्होंने प्रेमनगर स्थित सेक्रेड हार्ट एकेडमी स्कूल के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के अवसर पर कही। इससे पूर्व उन्होंने स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

यहां उन्होंने कहा कि सेक्रेड हार्ट एकेडमी जैसी बड़ी संस्था ने ग्रामीण क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को उभारने के लिए विद्यालय खोलकर बच्चों को आगे बढ़ाने का जो कार्य किया है वास्तव में  सराहनीय है। भाकपा माले नेता क्रांति कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे कुम्हार की चाक पर रखी उस मिट्टी के जैसे है जिसका भविष्य कुम्हार के हाथों में है। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से संबंधित तमाम रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया कार्यक्रम में नवाब कल्बे हसन, नन्हें मिश्रा, मुन्नी बेगम, अजीम अब्बास, विजय सिंह, अनुज दुबे मुल्लन, स्कूल प्रबंधक टीम के फादर जिम्मी सीएमआई, फादर मैथ्यू, प्रधानाचार्य सुशीला शिक्षिका लक्ष्मी, संगीता और जूही समेत तमाम अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें