फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियापुर रवींद्रनगर बना मॉडल स्कूल

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मियापुर का मार्डन स्कूल। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मियापुर रवींद्रनगर को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के पोर्टल पर मॉडल स्कूल के रूप में जगह मिली है। विद्यालय को सुजल, साफ-सफाई, साज-सज्जा एवं स्वच्छ संग्रह के मानक पूरे होने पर यह सम्मान मिला है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय मियापुर रवींद्रनगर में कक्षा छह से आठ तक के 132 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें 70 छात्र और 62 छात्राएं हैं। इस विद्यालय की स्थापना 2007 में हुई थी, जिसके बाद 2019 में इसे अंग्रेजी माध्यम किया गया। विद्यालय में बच्चों के हाथ धोने की उचित व्यवस्था की गई है, तो मिड-डे-मील भी व्यवस्थित तरीके से परोसा जाता है। विद्यालय में रेन वाटर को स्टोर करने के लिए अंडरग्राउंड टैंक बनाए गए हैं। हैंडपंप के बचे हुए पानी को बगीचे में प्रयोग किया जाता है। परिसर में चारों ओर सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है और काफी संख्या में पेड़-पौधे भी लगे हैं। डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि यूनिसेफ की टीम और विद्यालय के प्रधानाध्यापक की लगन से यह मॉडल स्कूल बना है। इससे अन्य विद्यालयों को इसी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाने की प्रेरणा अन्य शिक्षकों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें