फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद दाउद अहमद के खिलाफ फिर गवाही पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पूर्व सांसद दाउद अहमद के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के पुराने मामले में गुरुवार को अहम गवाह एडीजे पीके सिंह की अदालत में पेश हुआ। गवाह ने पूर्व सांसद के क्रिया कलाप को लेकर अभियोजन का समर्थन किया।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) कौशल किशोर ने अदालत में पूर्व सांसद दाउद अहमद के खिलाफ चल रहे चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के पुराने मामले में गुरुवार को गवाह सिपाही तेजनरायन राजपूत को पेश किया। गवाही देते हुए सिपाही ने अदालत को बताया कि वर्ष 2017 के आम चुनाव के दौरान बसपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व सांसद दाउद अहमद चुनाव मैदान में थे। नौ जनवरी 2017 को चुनावी निषेधाज्ञा की अवज्ञा करते हुए दाउद अहमद वॉल पेंटिंग करा रहे थे और चुनाव प्रचार के पोस्टर लगवा रहे थे। इस मामले में मुख्य आरक्षी महेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एडीजीसी कौशल किशोर ने बताया कि इसी मामले में वादी महेश कुमार की गवाही पिछली पेशी पर पूरी हो चुकी थी, लिहाजा सिपाही तेज नरायन राजपूत को दूसरे गवाह के रूप में पेश किया गया। बचाव पक्ष की ओर से लंबी जिरह के बाद गवाही पूरी हो गई है। अदालत ने एक जुलाई के लिए अगली तारीख मुकर्रर की है। वहीं अभियोजन विवेचक एसआई वीर सिंह की गवाही पेश कराने के लिए रणनीति बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें