फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लापता किसान की हत्या की आशंका

Mon, 25 Aug 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रामबली। फाइल फोटो
विज्ञापन
निघासन। ग्राम माथुरपुर सुजानपुर निवासी संदीप ने अपने लापता पिता रामबली की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पढ़ुआ थाना प्रभारी को प्रार्थनापत्र देकर वनकर्मियों पर आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि 13 अगस्त की शाम उनके पिता पड़ोसी मुक्ति नारायण के साथ नाव से खेत देखने गए थे। लौटते समय दोनों घाघरा नदी से लकड़ी बीन रहे थे, तभी बहराइच जिले के वन विभाग में तैनात कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि वनकर्मियों ने मुक्ति नारायण का फर्जी चालान बनाकर जेल भेज दिया, जबकि रामबली को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर लापता कर दिया। संदीप ने आशंका जताई कि उसके पिता के साथ मारपीट की गई और गोली मारकर हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया। संदीप ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पढ़ुआ थाना प्रभारी विवेक कुमार उपाध्याय का कहना है कि मामला बहराइच वन विभाग से संबंधित है। पीड़ित को तहरीर वहीं पर देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें