फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के युवक ने दुष्कर्म के बाद की थी बच्चे की हत्या

Tue, 23 Jan 2018 07:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
culprit
विज्ञापन
कोतवाली मोहम्मदी के गांव कुंवरपुर में दुष्कर्म के बाद नौ वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या गांव के ही 35 वर्षीय राजेश कुमार यादव ने की थी। मंगलवार को मोहम्मदी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

दो जनवरी 2018 को मोहम्मदी कोतवाली के गांव कुंवरपुर निवासी ओमप्रकाश का पुत्र शशिकांत दोपहर बाद करीब दो बजे गांव के ही चार-पांच बच्चों के साथ पतंग उड़ाने घर से निकला था। शाम को सभी बच्चे घर लौट आए, लेकिन शशिकांत नहीं लौटा। अगले दिन सुबह तलाश के दौरान गांव के पश्चिम में जयवीर सिंह के गन्ने के खेत में उसका शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने बच्चे के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 377, 302, 363 और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 
मंगलवार को एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे में सीओ मोहम्मदी विजय आनंद के नेतृत्व में प्रभारी कोतवाल डीके सिंह को टीम के साथ लगाया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर गांव के ही राजेश कुमार यादव को दबोच लिया। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी शादी के तीसरे दिन ही भाग निकली थी। शादी अभी कुछ ही दिन पहले हुई थी, तब से वह शराब पीने और अनैतिक काम करने लगा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। इस दौरान एएसपी घनश्याम चौरसिया और सीओ विजय आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन


शक न हो इसलिए घटना के बाद भागा नहीं आरोपी
दरिंदगी के बाद बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का आरोपी काफी शातिर दिमाग का निकला। घटना के बाद वह गांव छोड़कर सिर्फ इसलिए नहीं गया कि किसी को उस पर कोई शक न हो। इतना ही नहीं जब पुलिस गांव में जाती और तहकीकात करती तो आरोपी भी पुलिस के साथ ही रहता था। प्रभारी कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि घटना के दिन मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वायड भी आरोपी राजेश कुमार यादव के घर तक गया था। शुरुआती दौर से शक के घेरे में आए आरोपी की पुलिस हर गतिविधि पर नजर रख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें