फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल के कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
पलिया चीनी मिल में प्रदर्शन करते मिल के कर्मचारी। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। चीनी मिल की संघर्ष समिति के बैनर तले तीन एसोसिएशन के कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश चीनी उद्योग के कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण के संबंध में धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी के साथ निर्णय होने की मांग की। मिल के कारखाना प्रबंधक को ज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन

चीनी मिल के शारदा प्रगतिशील चीनी मिल मजदूर यूनियन के मंत्री दिनेश यादव, शारदा चीनी मिल मजदूर संघ के मंत्री अफरोज अहमद अंसारी, शारदा वर्क्स एसोसिएशन के जनरल सेकेट्री निर्भय नारायन सिंह के नेतृत्व में मिल के कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मिल गेट पर किया। कर्मचारियों ने कारखाना प्रबंधक को ज्ञापन दिया है। इसमें कहा गया है कि एक अक्तूबर 2018 से मिल कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षित हो जाना चाहिए था लेकिन तीन साल का समय बीतने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति की सरकार और मिल मालिकों के साथ कई बार वार्ता हुई लेकिन परिणाम नहीं निकले। प्रदेश में आचार संहिता भी लगने वाली है ऐसे में मिल कर्मचारी चाहते हैं कि 22 दिसंबर 2021 को होने वाली बैठक में ही इस बारे में हो। सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी का समय भी 31 दिसंबर को पूरा होने वाला है और वार्ता की हर बार तिथि बढ़ाई जाती है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। इसी को लेकर कर्मचारियों ने सोमवार को मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें भारी संख्या में मिल के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें