फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: साइकिल समेत अन्य पुरस्कार मिले, मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में विजेताओं को पुरस्कृत करते अति​थि। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
पलियाकलां। बलदेव वैदिक इंटर काॅलेज में परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर आए छात्रों को साइकिल व अन्य स्थान पर आने वाले छात्रों को उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन


बलदेव वैदिक इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डीएल भार्गव ने बताया कि कक्षा नौ व 11 के छात्र-छात्राओं में परीक्षाफल का वितरण किया गया। जिसमें कक्षा नौ में प्रथम स्थान देवांश मिश्रा ने 78.7 प्रतिशत अंकों के साथ पाया। द्वितीय स्थान पर मोहम्मद जमन सिद्दीकी 71.37 प्रतिशत व निहाल त्रिवेदी 70.88 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 11 में स्वास्तिक गुप्ता ने 73.1 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, शिवांशु ने 68.55 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व विमल कुमार ने 68.5 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया। सभी मेधावी बच्चों को मुख्य अतिथि सीओ यादवेंद्र यादव, थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी व डाॅ गौतम पाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डीएल भार्गव ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें