फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर के शिखर पुरी ने विधानसभा में दिया उद्बोधन

विज्ञापन
विधान सभा में बोलते लखीमपुर के युवा शिखर पुरी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की ओर से भारत सरकार के द्वारा आयोजित विकसित भारत युवा संसद 2025 का आयोजन 28 व 29 मार्च को विधानसभा भवन में हुआ। कार्यक्रम के लिए लखीमपुर निवासी राम कृष्ण पुरी गांधी के पुत्र शिखर पुरी का भी चयन हुआ। उन्होंने संविधान दिवस के 11 संकल्प और भारत के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की शपथ के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विधानसभा में देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह, विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना व राज्य निदेशक नेहरू युवा केंद्र महेंद्र सिंह सिसोदिया और जिला युवा अधिकारी लखीमपुर मयंक भदौरिया मौजूद रहे। इस दौरान युवा प्रतिभागियों ने अपना अपना उद्बोधन दिया।
29 मार्च को समापन में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व निर्णायक मंडल की सदस्य अनुपमा जायसवाल, नीरज बोरा, पवन सिंह चौहान के मार्गदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें