फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रतिभा अलंकरण समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
पलिया में तैलिक प्रबुद्ध मंच द्वारा सम्मानित किए गए बच्चों के साथ अति​थि। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
पलियाकलां। शहीद शिरोमणि वीर राठौर रंपा तेली की जयंती पर दुधवा मार्ग स्थित धर्मशाला में तैलिक प्रबुद्ध मंच पलिया की ओर से प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही लखीमपुर खीरी मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद शिरोमणि राठौर रंपा तेली रखने की मांग की गई।
विज्ञापन

भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 1942 में शिरोमणि वीर राठौर रंपा तेली ने लखीमपुर खीरी में सीने पर गोली खाकर शहादत दी थी। कार्यक्रम की शुरुआत में उनके व समाज की कुलदेवी मां कर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में आए अतिथियों ने शहीद शिरोमणि रंपा तेली के त्याग और स्वतंंत्रता संग्राम में उनके योगदान के बारे में बताते हुए कहा, वीर रंपा तेली के नेतृत्व में उनके साथियों ने रेल की पटरी उखाड़ दी थी। अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वीर रंपा तेली ने सीने पर गोली खाकर अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।
विज्ञापन

तैलिक समाज के लोगों ने भाजपा सरकार से लखीमपुर खीरी मेडिकल कॉलेज का नामकरण वीर रंपा तेली के नाम पर करने की मांग की। समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र व मेडल के साथ उपहार देकर सम्मानित किया गया।
राजेंद्र राठौर की अध्यक्षता में हुए समारोह में डॉ. अखिलेश राठौर बतौर मुख्य अतिथि, अनूप गुप्ता व राजकुमार राठौर बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इसका संचालन अधिवक्ता संजय राठौर ने किया। इस दौरान पूर्व पालिका सदस्य सीताराम राठौर, मनोज गुप्ता, मनोज राठौर, राकेश गुप्ता, संदीप राठौर, शिवराज राठौर, अनिल गुप्ता, रघुनाथ राठौर, कोमल राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें