फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मई से बटेंगे निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन  

Tue, 19 Apr 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सांसद ने की एलपीजी वितरकों और जिला पूर्ति अधिकारी के साथ बैठक 
जिले के गरीबी रेेेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को एक मई को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जांएगे। इस संबंध में सांसद अजय मिश्र टेनी ने मंगलवार को जिले के एलपीजी वितरकों और जिला पूर्ति अधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित करने की कार्ययोजना पर विचार किया गया। 
विज्ञापन

संसदीय कार्यालय में आयोजित बैठक में सांसद अजय मिश्र टेनी ने जिलापूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी को बताया कि पूरे देश में एक मई को कैंप लगाकर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को एलपीजी कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। इस संबंध में कार्ययोजना बनाने के लिए वितरकों के साथ विचार विमर्श किया गया। विलोबी मेेमोरियल हाल में वितरण करने की योजना बनाई गई। बैठक में सांसद ने बताया कि तीन वर्ष में पांच करोड़ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली बीपीएल श्रेणी की महिलाओं को देश में निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। यह क्रम एक मई से शुरू होकर निरंतर चलता रहेगा। इस बीच वितरकों ने उपभोक्ताओं के आधार कार्ड दो-दो बैंकों में लगा देने के कारण सब्सिडी न पहुंचने की समस्या और बैंकों द्वारा उपभोक्ताओं के खातों में आधार कार्ड न संबद्घ किए जाने से उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी पहुंचने में दिक्कत सहित अन्य समस्याओं के बारे में बताया। सांसद ने इस समस्या का शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें