लखीमपुर खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को श्रीनिवास रामानुजन जयंती मनाई गई। इस दौरान गणित मेला भी लगा। मेले का उद्घाटन सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि बाबा सत्यनारायण मौर्य और विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक अभिषेक रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मॉडल, चार्ट सहित गणित की विभिन्न आकृतियों पर भोजन स्टॉल लगाए। देवेंद्र अवस्थी, आशीष यादव, आदेश शुक्ला, आकाश रस्तोगी सहित प्रबंधक रवि भूषण साहनी सीबीएससी बोर्ड प्रधानाचार्य शेषधर द्विवेदी, प्रबंधक विमल अग्रवाल, संकुल प्रमुख योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई मौजूद रहीं। इस दौरान सीडीओ ने कॉलेज के सफाई कर्मचारियों को कंबल दिए। संवाद