पलिया के बलदेव वैदिक में प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागी छात्राएं।
पलियाकलां। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। जिसमें ब्लॉक कोआर्डिनेटर निधि शाक्य ने पोषण, नशावृत्ति, हिंसा, गैर संचारी रोग, मानसिक स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य की जानकारियां दीं। साप्ताहिक आयरन की नीली गोली खाने के बारे में भी बताया।
नोडल डॉ. वीपी सिंह ने भी शारीरिक और मानसिक समस्या के समाधान बताए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा स्टाल लगाए गए, जिसमें हीमोग्लोबिन की जांच के साथ ही अल्प कुपोषण व कुपोषण के बारे में बताया गया। रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें आराध्या नाग, नीलम, अदीबा आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कॉलेज के उप प्रबंधक राजेश भारतीय, प्रधानाचार्य डीएल भार्गव समेत स्कूल की छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद