फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मास्टर ट्रेनर स्कूलों में विद्यार्थियों को बताएंगे यातायात के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को यातायात संबंधी नियम बताए जाएंगे। इसको लेकर बीते दिनों चार शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे के दौरान कई बार लोग इस असमंजस में रहते हैं कि पुलिस उनसे भी घटना के संबंध में पूछताछ कर सकती है। वहीं कई बार स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी नहीं होती है। बच्चों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाने, सड़क हादसों के दौरान किस तरह से पीड़ित की मदद हो इसको लेकर जिले के दो अलग अलग ब्लाॅकों के चार शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है।
इन शिक्षकों में रमियाबेहड़ के कंपोजिट होलागढ़ के संतोष कुमार वर्मा, कंपोजिट ढखेरवा लैखाही के उपेंद्र शुक्ला, उच्च प्राथमिक विद्यालय तेलियार के सुनील कुमार व कंपोजिट स्कूल दारी के आशीष प्रताप श्रीवास्तव शामिल हैं। आशीष प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि चार शिक्षकों का चयन हुआ था। सभी शिक्षकों को जूम मीटिंग के माध्यम से यातायात संबंधी कई प्रकार की जरूरी जानकारी दी गई हैं। उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में स्कूल के बच्चों को यही शिक्षक प्रशिक्षण देकर बच्चों को जागरूक करेंगे। संवाद

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें