गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के छह दिवसीय 62वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।
बुधवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और पूर्व राज्यसभा सांसद तथा कालेज प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा ने खेल ध्वज फहराकर किया। मुख्य अतिथि ने स्ट्रोक लगाकर पहले दिन के मैच शुरू कराए।
पहला मैच कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला व गुरु नानक स्पोर्ट्स एकेडमी लखीमपुर के मध्य हुआ। कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला की टीम 4 -2 से विजयी हुई। दूसरा मैच ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सेफई इटावा और प्रिंस हॉकी क्लब शाहजहांपुर के मध्य हुआ। सेफई 6- 2 से जीती।
दोनों मैचों के अंपायर मनीष द्विवेदी और शिव शंकर, टेक्निकल टेबल पर सरोज कुमार वर्मा तथा राज ऋषि शुक्ला रहे। संचालन देवेंद्र सिंह और आशीष पांडे ने किया।
इस मौके पर विनोद चंद्र मिश्र, नारायण लाल वर्मा, प्रधानाचार्य एपी सरोज, संयोजक श्याम मूर्ति शुक्ल, सुरविंद कुमार वर्मा, लखपत भारती, ओम प्रकाश यादव, अशोक कुमार वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य शिवसागर लाल वर्मा, सभासद नानक चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
द्वारिका थंडर 11 की टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर महोत्सव के चौथे दिन दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच फतेहपुर 11 बनाम रॉयल 11 के मध्य हुआ। इसमें फतेहपुर 11 ने जीत हासिल की।
तीसरा क्वार्टर फाइनल डाबला 11 बनाम खीरी स्पोर्टिंग क्लब 11 के मध्य हुआ। इसमें डाबला 11 ने जीत हासिल की मैन ऑफ द मैच गौरव तोलानी बेस्ट बॉलर कार्तिक अरोड़ा मैच में हैट्रिक लेने वाले शगुन को भी पुरस्कार किया गया। क्रिकेट का तीसरा और अंतिम क्वार्टर फाइनल नगर पालिका 11 बनाम द्वारिका थंडर 11 के मध्य हुआ। इसमें द्वारिका थंडर 11 ने नगर पालिका 11 को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
खेल महोत्सव में हुए बैडमिंटन मुकाबले में सागर गुप्ता, दुष्यंत, आयुष कुमार, पवन अग्रवाल, अमन राणा, पवन गौतम, क्षितिज बाजपेई, अतिन गर्ग ने अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। सिंगल्स के फाइनल में क्षितिज बाजपेई ने आयुष पंकज को हराकर जीत हासिल की। कार्यक्रमों के इस अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव, क्रीड़ा भारती से कपिल श्रीवास्तव, कनिष्क बरनवाल, आशीष सिंह, चौहान दुर्गेश वर्मा सहित नगर पालिका के कर्मचारी और दर्शक मौजूद रहे। संवाद
पवन कुमार
पवन कुमार