फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस  पर गुरुद्वारों में सजे दीवान

Wed, 08 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
शहीदी दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल, हजारों ने छका लंगर, शहर भर में लगी शबीलें
विज्ञापन

सिखों के पांचवें गुरू श्री गुरु अर्जुन देव महाराज का शहीदी दिवस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्रद्घा के साथ मनाया गया। सुबह श्री अखंड पाठ की समाप्ति के बाद तीन बजे तक दीवान सजाया गया। सहारनपुर से आए रागी जत्था भाई गुरमीत सिंह हुजूरी रागी जत्था भाई अनूप सिंह, करनैल सिंह और परमजीत सिंह ने कीर्तन और व्याख्यान से संगत को निहाल किया। सिख मिशनरी कालेज के प्रचारक भाई बल्देव सिंह और निर्मल आश्रम के महंत भाई लक्ष्मण सिंह ने गुरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला। 
गुरुद्वारा के महामंत्री इंद्रपाल सिंह राना ने भी गुरू जी की शहीदी पर अपने विचार रखे। गुरू जी ने ही श्री गुरू ग्रंथ साहब का संपादन किया था जिसे आज सिख अपना गुरू मानते हैं। समागम में अध्यक्ष कुलवंत सिंह खैरा, पाल सिंह, मनमोहन सिंह भंडारी, जरनैल सिंह, शीतल सिंह, सेवक सिंह अजमानी, गुरमीत सिंह भुल्लर आदि मौजूद रहे। दीवान की समाप्ति पर गुरु जी का प्रसाद वितरित किया। लंगर में हजारों लोगों ने लंगर छका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर श्रद्घालुओं ने जगह-जगह शबीलें लगाई और राहगीरों को शर्बत पिलाया। कचहरी रोड, मेला रोड, बस स्टेशन रोड और संकटा देवी रोड पर शबीलों पर दिन भर शर्बत काउ वितरण हुआ। उधर स्त्री सेवादल ने जिला महिला अस्पताल में आरओ लगवाकर उसका शुभारंभ कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें