फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र की खरीदारी से बाजार गुलजार, ऑटो कारोबारियों में खुशी की लहर

विज्ञापन
संकटा देवी मंदिर में सजाई जा रही मां दुर्गा की मूर्ति।
विज्ञापन
दिन भर मंदिरों की होती रही सजावट
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। चैत्र नवरात्र की रौनक घरों में ही नहीं, बल्कि मंदिर और बाजार में भी बनी हुई है। शनिवार से शुरू हो रहे नवरात्र की खरीदारी के लिए शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक बाजार गुलजार रहे। पूजन सामग्री, किराना एवं फल मंडी से लेकर ऑटो शोरूम गुलजार रहे। उधर, नवरात्र को लेकर मां संकटा देवी मंदिर में भी दिन भर तैयारियां होती रहीं।
सनातन धर्म में मान्यता है कि अगर भक्त संकल्प लेकर नवरात्रि में अखंड ज्योति प्रज्वलित करें और उसे पूरी भावना और मन से जलाए रखे तो देवी प्रसन्न होती हैं और उसकी सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं। नवरात्र के दौरान माता रानी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु कलश स्थापना, अखंड ज्योति, माता की चौकी स्थापित कर पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्र को लेकर श्रद्घालुओं में उत्साह है। बाजार पहुंचकर महिलाओं ने पूजन के लिए कलश, नारियल, चुनरी, रोली, पान, घी, धूप बत्ती, अगरबत्ती, लौंग, सुपारी, कपूर के साथ नौ दिन तक उपवास रखने के लिए कुट्टू का आटा, फल, मेवे से आदि की खरीदारी की। इसके चलते शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक बाजार गुलजार रहा। इसी के साथ शहर के मां संकटा देवी, मां बंकटा देवी आदि मंदिरों में पूरे दिन तैयारियां होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो कारोबारी बोले, पूरे साल बाद नवरात्र में सामान्य चाल में है बाजार
नवरात्र के दिन बेहद शुभ माने जाते हैं। अधिकतर लोग इन्हीं नौ दिन में वाहन आदि की खरीदारी करना शुभ मानते हैं। ऐसे में लोगों ने शुक्रवार को दो एवं चार पहिया वाहनों के शो रूम पहुंचकर वाहनों की बुकिंग कराई। हांडा शोरूम के मालिक अनुराग सहगल ने बताया कुछ लोगों ने शुक्रवार को वाहनों की बुकिंग कराकर सोमवार को लेने की बात कही है। उधर, मूसाराम ऑटो के देशदीपक अग्रवाल ने बताया कि करीब दो साल बाद नवरात्र पर्व पर सबकुछ सामान्य है, जबकि पिछले सालों में कोरोना का साया रहा था। इस बार माता रानी की कृपा से कारोबार अच्छा होने का अनुमान है। करीब 40-50 दो और चार पहिया वाहनों की बुकिंग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें