फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने शराब दुकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
शराब की जांच करते डीएम और एसपी।
विज्ञापन
बारकोड की जांच कर स्टॉक देखा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन ने शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक शराब दुकानों पर छापा मारा।
ग्राम भंसडिया स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों पर डीएम और एसपी ने अनुज्ञापी की स्टॉक बुक सहित अन्य अभिलेखों की सघन जांच की। वहीं शराब की बोतलों पर लगे बारकोड की जांच की। डीएम ने निर्देश दिए कि शराब की ओवररेटिंग एवं मिक्सिंग की शिकायत मिली तो संबंधित दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिले में गठित की गई विभिन्न टीमों ने भी देशी, विदेशी शराब की दुकानों पर सघन छापामारी की गई। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर रेनू एवं इला प्रकाश मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें