फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अधीक्षक के निरीक्षण में मिलीं कई खामियां

Fri, 30 May 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं के धर्मापुर में जांच को पहुंचे निघासन सीएचसी अधीक्षक। संवाद - फोटो : आर्काइव।
विज्ञापन
मझगईं। थाना क्षेत्र के धर्मापुर आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी मिलने की शिकायत को लेकर निघासन सीएचसी अधीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलीं, जिसको दूर कराने के निर्देश अधीक्षक को दिए गए हैं।
विज्ञापन


मझगईं थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धर्मापुर में दो वर्ष पूर्व आरोग्य मंदिर बना था। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की सुविधाएं न होने से ग्रामीणों ने बीते करीब 15 दिन पूर्व निघासन सीएचसी अधीक्षक राजेंद्र सिंह को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी। बृहस्पतिवार को अधीक्षक ने आरोग्य मंदिर का जायजा लिया। यहां स्वास्थ्य संबंधित कई खामियां मिलीं, जिन्हें जल्द ही सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश अधीक्षक ने दिए हैं। आरोग्य मंदिर में एएनएम रीता श्रीवास्तव व सीएचओ बलजिंदर कौर की तैनाती के बावजूद प्रसव कराने की सुविधाएं भी नहीं है।
गांव के अश्वनी कुमार, समीक्षा, कविता देवी, किरन सिंह, निर्मला देवी आदि लोगों ने ग्राम पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र बना होने के चलते स्वास्थ्य संबंधी कोई भी मूल सुविधाएं न होने की शिकायत की थी। जिसके बाद अधीक्षक ने पहुंचकर जांच की। इस बारे में सीएचसी अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी 2025 में आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हुईं थीं। एएनएम को 28 दिन की ट्रेनिंग पर भेजने का कार्य किया जाएगा। उसके बाद डिलीवरी करने की परमीशन मिलेगी। जो सुविधाएं उपकेंद्र पर नहीं हैं उन्हें अतिशीघ्र उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें