संपूर्णानगर में क्रिकेट मैच जीतने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर
संपूर्णानगर। कस्बे के पब्लिक इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर आयोजित युवा क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में गोलू इलेवन ने 28 रनों से अर्जुन इलेवन को शिकस्त दे दी। इससे पहले टाॅस जीतकर गोलू इलेवन ने निर्धारित 12 ओवरों में 126 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी अर्जुन इलेवन की टीम 98 रन ही बना सकी। गोलू इलेवन की तरफ से नीरज ने तीन, रोहित व शोभित ने दो-दो विकेट चटकाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में आए लखनऊ के फोटोग्राफर व खिलाड़ी करण पाल उर्फ किंकी ने विजेता टीम को ट्राॅफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान विजय निषाद, कृष्ण पाल, सनीर, अजय मोदनवाल, सिकंदर मौर्य, अरविंद प्रजापति, अर्जुन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।