फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुपचुप ढंग से हुई प्रबंध समिति सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया

Mon, 02 May 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दस समितियों पर हुए नामांकन, धांधली का आरोप
विज्ञापन

पूर्व सहकारिता मंत्री ने मोर्चा खोला, आज घेरेंगे डीएम दफ्तर
देर शाम तक नामांकन की स्थिति नहीं बता पाए एआर
सहकारी प्रबंध समिति सदस्यों के चुनाव को गुपचुप ढंग से कराने की तैयारी के चलते सोमवार को हुए नामांकन प्रक्रिया का अधिकतर स्थानों पर पता ही नहीं चल सका। देर शाम तक एआर को-ऑपरेटिव मंगल सिंह को समितियों में हुए नामांकनों की जानकारी नहीं हो सकी थी। उधर पूर्व सहकारिता मंत्री और भाजपा नेता रामकुमार वर्मा ने मितौली की अबगावां समिति के चुनाव में कसता विधायक सुनील कुमार लाला पर धांधली कराने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर मंगलवार को डीएम दफ्तर का घेराव करने की भी चेतावनी दी है।
मालूम हो कि जिले की दस सहकारी समितियों पर चुनाव शेष रह गए थे। शेष बची समितियों पर सोमवार को सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। सुबह 11 बजे से दो बजे तक प्रत्येक समिति पर नामांकन शुरू हुए, लेकिन शाम तक सूची ही फाइनल नहीं की जा सकी। उधर पूर्व सहकारिता मंत्री और भाजपा नेता रामकुमार वर्मा ने सहकारिता के इन महत्वपूर्ण चुनाव में सत्तापक्ष पर धांधली का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि ब्लाक मितौली की साधन सहकारी समिति अबगांवा के चुनाव अधिकारी एडीओ एसटी मितौली गए ही नहीं। उन्होंने कस्ता विधायक सुनील लाला के घर पर बैठक 14 सदस्यों को नामांकन करा दिया। पूर्व मंत्री का आरोपी है कि उन्होंने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि कार्रवाई न हुई तो मंगलवार को डीएम दफ्तर का घेराव कर इंसाफ की मांग करेंगे। उधर एआर कोआपरेटिव मंगल सिंह ने शुरू से ही इस चुनाव का प्रचार प्रसार नहीं कराया। नामांकन प्रक्रिया की जानकारी भी वह सोमवार की देर शाम तक उपलब्ध नहीं करा पाए। बाद में कहा कि वह मंगलवार को जानकारी देंगे। उधर इस बाबत कसता विधायक सुनील लाला का कहना है कि पूर्व मंत्री के सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


धांधली की जांच के लिए टीम गठित
एआर को-ऑपरेटिव मंगल सिंह ने बताया है कि पूर्व सहकारिता मंत्री के आरोपों के बाद डीएम आकाशदीप के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह है चुनाव प्रक्रिया
चार मई : नामांकन पत्रों की जांच।
सात मई : नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन।
10 मई : संभव हुआ तो मतदान होगा।
11 मई : सभापति और उप सभापति का चुनाव।

इन समितियों पर हुए नामांकन
विकास खंड मितौली की साधन सहकारी समिति अबगावां, गढ़ी इब्राहिमपुर, सहकारी संघ रमियाबेहड़, सहकारी संघ फूलबेहड़, साधन सहकारी समिति-नीमगांव, बीबीएलसी इंटर कॉलेज ऋण समिति-खमरिया, सहकारी समिति लखीमपुर, सहकारी संघ पलिया, मोहम्मदी ब्लाक की समिति-कुनियां मदारपुर, सहकारी समिति नगर क्षेत्र-लखीमपुर में सदस्यों का नामांकन कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें