फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया पीड़ित छह  बच्चे अस्पताल में

Mon, 02 May 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गर्मी बढ़ते ही प्रकोप बढ़ा, बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों की संख्या तेरह
बढ़ती गर्मी के साथ ही जिले में डायरिया और बुखार का प्रकोप शुरू हो गया है। जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड बीमार बच्चों से भरा पड़ा है। बीते चौबीस घंटों में डायरिया से पीड़ित छह बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इस समय जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में डायरिया और बुखार से पीड़ित कुल 13 बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि इस समय जहां आसमान से आग बरस रही है वहीं लोग लू के थपेड़ों से जूझ रहे हैं। इसका नतीजा ये है कि जिले में डायरिया और बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन डायरिया और बुखार से पीड़ित 20 से 30 तक मरीज आते हैं। बीते 24 घंटों में जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित छह बच्चे भर्ती कराए गए हैं। भर्ती होने वाले बच्चों में कस्बा खीरी टाउन के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा निवासी नसरुद्दीन की दो वर्ष की पुत्री हिफ्जा खातून, कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम राजापुर निवासी रियाज अली की आठ माह की पुत्री रुखसार, शहर के मोहल्ला गोटैय्याबाग निवासी रवि के सात माह के पुत्र राशिद, थाना क्षेत्र निघासन के ग्राम रेकेहटी निवासी कन्हैयालाल का डेढ़ वर्ष का पुत्र प्रथम, और कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम रामापुर निवासी पप्पू सिंह का 10 माह का पुत्र पवित्र सिंह तथा कोतवाली सदर क्षेत्र के ही गांव राजापुर निवासी बृजमोहन की तीन वर्ष की पुत्री दीपांशी को डायरिया के चलते जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसमें कई बच्चों की हालत गंभीर है। इसके अलावा यहां कई बच्चे बुखार से पीड़ित भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें