फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बाढ़ के पानी में बाइक समेत बहा युवक, राहगीरों ने बचाई जान; देखिए वीडियो

Sun, 28 Jul 2024 02:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में भारी-पलिया मार्ग पर बाढ़ का पानी फिर बढ़ गया है। रविवार को तेज बहाव में एक युवक बाइक समेत पानी में बहने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया और उसकी बाइक निकलवाई। 
विज्ञापन
पानी से युवक को निकालते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के भीरा-पलिया मार्ग पर बह रहे शारदा नदी की बाढ़ के पानी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाढ़ के पानी के चलते इस मार्ग पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है। रविवार सुबह एक युवक बाइक समेत सड़क पर पानी के तेज में बह गया। वहां मौजूद राहगीरों ने बमुश्किल युवक को बचाया। उसकी बाइक भी पानी से निकलवाई। पुलिस ने इस मार्ग से आवागमन न करने की अपील की है। पलिया- भीरा मार्ग पर कई दिनों से पानी बह रहा है। कई दिनों तक इस मार्ग पर आवागमन बंद रहा। दो दिन पहले ही यातायात शुरू हुआ था।  तभी फिर शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया।

विज्ञापन


पलिया-भीरा मार्ग पर रविवार को पानी का बहाव काफी बढ़ गया है। इसको देखते हुए पलिया कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने कारों वा बाइकों का आवागमन बंद कर दिया है। उसके बाद भी लोग कारों और बाइकों से आवागमन कर रहे हैं। बाढ़ का पानी पुलिया से पहले भी सड़क पर बहने लगा है। अतरिया के रोड किनारे वाले कुछ लोगों के घरों में पानी भर गया है, जिससे वह फिर से सड़क पर आकर रहने लगे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें