फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: समोसे में निकली मरी मक्खी, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत

विज्ञापन
समोसे के अंदर दिख रही मक्खी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बेहजम। विकासखंड बेहजम के कस्बा भूलनपुर में शनिवार को समोसे में मरी मक्खी निकलने पर शिक्षक ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत कर दी।
भूलनपुर में एपीएस इंटर काॅलेज के शिक्षक शैलेंद्र सिंह ने शनिवार को कक्षा छह में पढ़ने वाले विद्यार्थी आयुष से भूलनपुर तिराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट से अपने व बच्चों के लिए समोसे मंगवाए थे। इसमें से एक समोसे में मरी मक्खी निकली। सेवन करने के बाद जी भी मिचलाने लगा। शिक्षक के होटल मालिक से शिकायत करने पर वह भड़क उठा। इस पर शिक्षक ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर की। विद्यालय प्रबंधक रिंकू शुक्ला ने बताया कि समोसे में मक्खी निकली हैं। खाने-पीने की वस्तुएं ठीक होनी चाहिए। रेस्टोरेंट मालिक राम पाल गुप्ता ने बताया कि समोसे गए थे, लेकिन मक्खियां नहीं निकली हैं। आलू जल गया था, कटाई निकली होगी। मक्खी निकलने की बात निराधार बताई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें