फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की का पीछा करने पर मनचलों का मुंडवाया सिर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

बेहजम। क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की का पीछा कर अश्लील बातें करने के मामले में लड़की की शिकायत पर परिजन ने आरोपी तीन मनचलों को पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद उनके सिर मुंडवा दिए और गांव में घुमाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

लीला कुआं चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की शनिवार को दवा लेने गई थी। लौटते वक्त बाइक सवार तीन मनचले उसके पीछे पड़ गए और उससे फोन नंबर मांगने लगे। डरी सहमी लड़की ने फोन पर ही परिजन को हालात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने उन्गहें दबोच लिया। इसके बाद तीनों के सिर मुंडवाकर चौराहा भी बनवाया। तीनों छात्र फरधान थाना क्षेत्र के निवासी हैं और बारहवीं के छात्र हैं। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें