फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मरीज की मौत होने पर तोड़फोड़, रास्ता किया जाम

विज्ञापन
धनगढ़ी में युवक की मौत के बाद टायर जलाकर आगजनी करते परिजन व अन्य।
विज्ञापन
परिजन ने डॉक्टरों पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की अतरिया बाजार स्थित प्राइवेट पदमा अस्पताल में भर्ती मरीज की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजन ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही रोड भी जाम कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस-प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। दोपहर बाद रास्ता खुल सका। खबर भेजे जाने तक अस्पताल प्रशासन व परिजन के बीच वार्ता जारी थी।
विज्ञापन

कैलाली जिला के माला खेती पुलिस के डीएसपी नवराज पोखरेल ने बताया कि गौरीगंगा नगर पालिका तहत वार्ड तीन निवासी विनोद कुमार बोहरा (38) को अतरिया बाजार में स्थित पदमा अस्पताल में डायरिया होने पर भर्ती कराया गया था। जहां उसकी शनिवार सुबह मौत हो गई। मरीज की मौत होने पर परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही अस्पताल में तोड़फोड़ कर राजमार्ग पर टायर जलाकर रास्ता बंद कर दिया। इससे रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल अस्पताल में तैनात कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद रास्ता तो खुल गया, लेकिन देर शाम तक अस्पताल प्रशासन व परिजन के बीच क्षतिपूर्ति दिए जाने को लेकर वार्ता चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें