फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चूहा मारने की दवा खाकर डीएम के पास पहुंचा फरियादी, कलेक्ट्रेट में मची खलबली

Wed, 13 Sep 2023 07:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

55 साल का व्यक्ति को अपनी बूढ़ी मां की पारिवारिक पेंशन बनवाने के लिए उत्तराधिकार प्रमाण पत्र की जरूरत थी। प्रमाण पत्र बनवाने को वह तहसील और कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहे थे। प्रमाण पत्र न बनने पर बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर डीएम के पास पहुंच गए। 
विज्ञापन
पीड़ित का उपचार करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में बूढ़ी मां की पेंशन के लिए कार्यालयों का चक्कर लगा रहा शिव कालोनी निवासी फरियादी जहरीला पदार्थ खाकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गया। इसका पता चलने पर फरियादी को आनन फानन जिला अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत सामान्य बताई गई है। फरियादी अपनी मां की पेंशन में लगने वाले उत्तराधिकार प्रमाणपत्र बनवाने के लिए चक्कर काट रहा था।

विज्ञापन


बुधवार को डीएम महेंद्र बहादुर कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई कर रहे थे। इसी समय शिव कालोनी निवासी करीब 51 वर्षीय सत्यप्रकाश पांडेय प्रार्थना पत्र लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। साथ आए बेटे ने बताया कि पिता ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पता चला तो डीएम ने आननफानन उसे जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में परिजनों ने बताया कि सत्यप्रकाश पांडेय के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक सियाराम पांडेय का जून में निधन हो गया था। 

ये भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri News: धारदार हथियार से युवक की हत्या, बेटी बोली- सौतेली मां ने अब्बू को मरवाया है
विज्ञापन


मां विद्यावती की पारिवारिक पेंशन बनवाने के लिए उन्हें उत्तराधिकार प्रमाण पत्र की जरूरत थी। प्रमाण पत्र बनवाने को वह तहसील और कलेक्ट्रेट की दौड़ लगा रहे थे। समस्या समाधान न होने पर बुधवार को वह किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। साथ आए बेटे ने डीएम को इस बात की जानकारी दी। डीएम ने फरियादी को अस्पताल भेजा। हालात सुधरने पर पीड़ित ने बताया कि वह मां की पेंशन के लिए भटक रहा है। चूहा मारने की दवा खाने की बात भी कही।

विज्ञापन

फरियादी को एसडीएम के साथ भेजा गया अस्पताल

डीएम महेंद्र बहादुर ने बताया कि एक फरियादी आया था। उसे कुर्सी पर बिठाया गया। वह किसी पारिवारिक समस्या के बारे में बता रहे थे। साथ में आए लड़के ने बताया कि वह कुछ खाकर आए हैं। जानकारी मिलते ही एसडीएम के साथ निजी गाड़ी से फरियादी को जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के लिए सीएमएस को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें