500 रुपये रिश्वत लेकर छोड़ा
मृतक के पुत्र गोपीचंद में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे ग्राम्य विकास बैंक के अधिकारी कार से आए। उनके पिता छोटेलाल को गाड़ी में बैठाकर लखीमपुर ले जाने लगे। गांववालों के विरोध करने पर करीब ढाई घंटे बाद उन्हें 500 रुपये रिश्वत लेकर छोड़ दिया और कर्ज अदा नहीं करने की दशा में जमीन नीलाम करने की धमकी देकर चले गए। समाज में बेइज्जती होने की वजह से उन्हें गहरा सदमा लगा। रात में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित, राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने किसान की मौत के लिए बैंक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।