फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क पर मिला शख्स का शव, गले पर बंधी थी रस्सी, हत्या की आशंका

Wed, 15 May 2024 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक शख्स का शव गांव के बाहर सड़क पर मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने रिश्तेदार महिला पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौकाही मल्लापुर के मजरा खजुहा निवासी शख्स रामविजय का शव बुधवार सुबह सड़क पर पड़ा मिला। मृतक के गले में रस्सी बंधी थी। शरीर पर भी कई चोट के निशान पाए गए। मृतक के भाई ने रिश्तेदार महिला और उसके पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक रामविजय (45) पुत्र छेद्दू के भाई उत्तम ने बताया कि भाई का गांव में ही रहने वाली एक रिश्तेदार महिला के घर आना जाना था। आरोप है कि रिश्तेदार महिला ने अपने बेटों के साथ मिलकर रामविजय की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी और शव सड़क पर डाल कर फरार हो गए।

हत्या की वजह घर के बाहर की करीब छह बिसुआ जमीन का लालच बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक का शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ईसानगर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों के आरोप की जांच की जाएगी। मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें