फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी पर प्रेमी संग मिलकर हत्या करने का आरोप

Tue, 15 Jul 2025 03:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के मझगईं में युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगा है। मृतक की बहनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
शव के पास खड़े परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के कस्बा मझगईं में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। यह आरोप युवक की तीन बहनों और अन्य रिश्तेदारों ने लगाया है। उन्होंने कहा है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


मझगईं निवासी 35 वर्षीय ललित कुमार की सोमवार सुबह घर में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। घटना का पता आसपास के लोगों को तब चला जब ललित की पत्नी निशा के मायके वाले वहां पहुंचे। घटना के बाद ललित की पत्नी ने बताया था कि बीमारी के चलते उसकी मौत हुई है। मामले में मंगलवार को उसे वक्त नया मोड़ आ गया जब ललित की तीन बहनों रीति देवी, पूजा देवी और आरती देवी समेत अन्य रिश्तेदारों ने ललित की हत्या करने का आरोप उसकी पत्नी निशा पर लगाया। 

कस्बे के लोगों ने सुबह ललित को टहलते देखा 
इन लोगों ने पुलिस को तहरीर भी दी है, जिसमें कहा है कि निशा जो बीमारी से मौत होने की बात कह रही है वह गलत है, क्योंकि सुबह 7:00 के आसपास ललित को कस्बे के लोगों ने चौराहे की ओर जाते देखा था। उसके बाद ही उसकी मौत की खबर मिली। आरोप है कि निशा ने कस्बे के ही निवासी अपने प्रेमी के साथ मिलकर ललित की हत्या कर दी है। 
विज्ञापन


सीओ पलिया यादवेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर में जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें