फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, खेत में मिला लहूलुहान शव

Fri, 01 Nov 2024 02:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। उसके सिर में गोली लगी है। पास में ही तमंचा पड़ा मिला। उसके पिता का कहना है कि बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी के चलते उसने गोली मारकर आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव खेत में बरामद हुआ। पास में ही तमंचा भी पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


घटना कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव इटौवा की है। गांव निवासी जगदीश को शुक्रवार सुबह गांव के ही विनोद की पत्नी दीपा ने सूचना दी कि उनके 20 वर्षीय पुत्र मुकेश का शव लक्ष्मीकांत के खेत में पड़ा है। जब जगदीश वहां पहुंचे तो देखा कि मुकेश का शव खून से लथपथ शव पड़ा था। पास में ही तमंचा भी पड़ा था। 

मानसिक रूप से बीमार था युवक 
जगदीश का कहना है कि उनका पुत्र मुकेश पिछले तीन वर्ष से मानसिक रूप से बीमार था, जिसका इलाज भी चल रहा था। मुकेश बीमारी की वजह से अक्सर घरवालों के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी करता था। पिता ने शक जताया है कि मानसिक स्थिति सही न होने के कारण मुकेश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन


Budaun Road Accident: हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार, बरेली के दंपती और उनके बच्चों समेत छह की मौत

कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मृतक मुकेश के पिता ने आत्महत्या का ही शक जताया है। मौका मुआयना किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी मामले में परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन

शहर में युवक ने खुद को मारी गोली, लखनऊ रेफर
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगोत्री नगर निवासी युवक के खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी होने परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया है। 

मोहल्ला निवासी शैलू उर्फ शैलेंद्र (38) खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर भागे। शैलेंद्र को लहूलुहान हालत में देखकर परिजन सन्न रह गए। उसने खुद को गोली किस वजह से मारी, इसका पता नहीं लग सका है। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है। घायल का इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें