फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज, फूलों झालरों से सजे शिवालय

विज्ञापन
शिवरात्रि पर सजा गोला शिव मंदिर।
विज्ञापन
शाम को निकलेगी शिव बरात, रात में होगा शिव-पार्वती विवाह
विज्ञापन

बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाया शहर
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि को लेकर प्राचीन और छोटे बड़े सभी शिव मंदिर सज गए हैं। इन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। इस दौरान शहर में भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए शहर में कई जगहों पर बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजावट की गई है।
प्राचीन भुइफोरवानाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पिछले कई दिनों से मंदिर की साफ सफाई, रंग रोगन और सजावट का काम चल रहा था। सोमवार को ही मंदिर परिसर बिजली की रंग बिरंगी झालरों और फूलों की लड़ियों से सजा दिया गया है।
विज्ञापन

मंदिर के महंत ने बताया कि मंगलवार को मंदिर के कपाट सुबह चार बजे ही खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर पूरे दिन और पूरी रात खुला रहेगा। इस दौरान रुद्राभिषेक कार्यक्रम अनवरत जारी रहेगा। शाम को भगवान भोले नाथ का फूलों से भव्य शृंगार किया जाएगा। दोपहर बाद मंदिर परिसर में विशाल रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
शाम को भुइफोरवानाथ शिव मंदिर से भव्य शिव बरात निकाली जाएगी। बरात पूरे शहर में भ्रमण करेगी और वापस भुइफोरवानाथ शिव मंदिर पहुंचेगी जहां भगवान भोले नाथ और माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा। इस विवाह को देखने के लिए भारी भीड़ जुटने की संभावना है। शिव बरात के लिए शहर की सड़कों को बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। सड़कों पर कई जगह तोरण द्वार भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के जंगली नाथ मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां भी शिवरात्रि पर भारी भीड़ जुटती है। श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन और जलाभिषेक में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा आनंद टॉकीज रोड पर स्थित रथ की आकृति वाले महाकालेश्वर मंदिर को फूलों की लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां दिन भर धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें