फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: देवी-देवताओं पर टिप्पणी के आरोप में मदरसे का शिक्षक गिरफ्तार

Wed, 10 Dec 2025 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के आरोप में फूलबेहड़ पुलिस ने ककरपिट्टा गांव निवासी आलम रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी एक निजी मदरसे में शिक्षक है।
विज्ञापन

आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से युवक ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर राम मंदिर पर अमर्यादित टिप्पणी अपलोड की थी। जानकारी लगते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। संगठन ने एसपी से शिकायत की थी। इससे हरकत में आई फूलबेहड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर सोमवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया। देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल किया था। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें