सेमी फाइनल जीतने की जद्दोजहद में मऊ और लखनऊ की टीम। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में खेले जा रहे अरविंद गिरि ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम विजेता रही।
ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें दिन बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और डीएफए मऊ के मध्य हुआ। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम 1-0 से विजयी रही। मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और विशिष्ट अतिथि गन्ना समिति के डायरेक्टर बृजकिशोर ने टाॅस करने के साथ खिलाड़ियों के परिचय से कराई।
कमेंट्री हाजी अकील अहमद, ज्ञानेंद्र गिरि और पूर्व सभासद पंकज गुप्ता ने की। इस मौके पर आयोजक विधायक अमन गिरि, मधुसूदन गिरि, ज़ैनुद्दीन अंसारी (शब्बू ) कफील अहमद, भोली गिरी, जरनैल सिंह, राजू रावत, राम रक्षपाल, पंकज तिवारी, केके शुक्ल, रामगुलाम पांडे आदि मौजूद रहे।
ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल आज
टूर्नामेंट का फाइनल मैच समय अपराह्न 01:00 बजे से खेला जाएगा। इसमें केएस डब्ल्यूएफसी मणिपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच फाइनल मुकाबला होगा।