फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: थम गया चौथे चरण का प्रचार, खीरी और धौरहरा सीट पर 13 मई को मतदान

Sat, 11 May 2024 05:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया के बाद से शुरू हुआ चुनाव प्रचार शनिवार को शाम पांच बजे थम गया।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। जनसभाएं और जनसंपर्क किया। अब सियासी दलों के कार्यकर्ता और प्रत्याशी घर-घर संपर्क में जुटेंगे। फोन और सोशल मीडिया के सहारे मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास होगा।

विज्ञापन


खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया के बाद से शुरू हुआ चुनाव प्रचार शाम पांच बजे थम गया। इस बीच प्रत्याशियों ने लोकसभा सीट की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं की। जनसंपर्क कार्यक्रम किए। कार्यकर्ता सम्मेलन और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। 

प्रमुख दलों के स्टार प्रचारकों ने भी अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाएं की। विकास कार्य गिनाए और नई उम्मीदें भी बंधाई। मतदाताओं के अपने पाले में करने को तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए। प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी। एक ही दिन में कई जगह पर कार्यक्रम किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन और सोशल मीडिया का सहारा
चुनाव प्रचार थमने के बाद फोन और सोशल मीडिया मतदाताओं तक पहुंचने का माध्यम बनेंगे। कार्यकर्ता और पदाधिकारी फोन से मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। सोशल मीडिया पर भी मतदान की अपील शुरू हो गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर भी आयोग की पूरी नजर है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं की कार्ययोजना आएगी काम
प्रचार थमने के बाद बाद से मतदान समाप्त होने तक स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम की योजना काम आएगी। माना जाता है कि मतदाताओं का मन अंतिम समय में भी बदल जाता है। ऐसे में स्थानीय कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें