फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना सूचना बंद किया लोहिया भवन से जीआईसी तिराहा मार्ग

विज्ञापन
लोहिया भवन चौराहे से सड़क बंद लोग हो रहे परेशान। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला महिला अस्पताल रोड पर लोहिया भवन से जीआईसी तिराहे तक बिना सूचना मार्ग बंद कर दिया गया। अचानक मार्ग बंद होने से सोमवार को शहर के लोगों को काफी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा परेशानी जिला महिला अस्पताल जाने वाली गर्भवती महिलाओं को हुई। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज और महिला अस्पताल के बीच इंटर कनेक्शन का काम होने के चलते कार्यदायी संस्था ने मार्ग बंद किया है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल रोड शहर के मुख्य मार्गों में से एक है, जिसको 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इस मार्ग पर पुलिस लाइन, जिला जेल, मलेरिया कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, जिला महिला अस्पताल, प्रतिरक्षण कार्यालय आदि संस्थान हैं, जो इस मार्ग के बंद होने से प्रभावित हुए हैं।
इसके अलावा रोडवेज बस अड्डा, राजकीय इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय, बिजली विभाग, जिला क्षय रोग अस्पताल का भी यह मुख्य मार्ग है। आम जनता की बात छोड़ो, सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को भी मार्ग बंद होने की सूचना नहीं थी, जब सुबह पहुंचे तब उनको भी पता चला।
विज्ञापन

हालांकि जिला अस्पताल जाने के लिए जीआईसी के पास निकास का रास्ता बनाया गया है। जीआईसी की ओर से आने वाले मरीज तो जा सकते थे, लेकिन कचहरी की ओर से मरीजों को घूमकर जाना पड़ा। अगर पहले से सूचना होती तो लोग पहले से दूसरा रास्ता पकड़ देते, लेकिन बिना जानकारी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कौन झूठ और कौन सच बोल रहा, मुद्दा गंभीर
बिना सूचना मार्ग बंद करने के मामले में कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर पवन पांडेय ने बताया कि नगर पालिका, यातायात पुलिस को सूचना दी गई थी। यातायात प्रभारी योगेंद्र यादव ने कहा कि निर्माण कंपनी के मैनेजर ने मौखिक सूचना देकर बैरिकेडिंग मांगी थी। उनसे लिखित में पत्र मांगा गया था, जो उन्होंने नहीं भेजा। कंपनी के मैनेजर ने लोक निर्माण विभाग को भी पत्र भेजने की बात कही है, लेकिन वहां भी कोई लिखित पत्र नहीं मिला कि रूट डाइवर्जन करना है।

मेडिकल कॉलेज और महिला अस्पताल के बीच इंटर कनेक्शन का कार्य किया जाना है। कार्यदायी संस्था ही बताएगी कि कितने दिन में काम पूरा हो जाएगा। रूट बंद करने को लेकर भी कार्यदायी संस्था ही बताएगी। -डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

लोहिया भवन चौराहे से सड़क बंद लोग हो रहे परेशान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें