लखीमपुर खीरी। अमर उजाला की ओर से पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर स्थित होटल इलीट इन में मंगलवार शाम ‘काव्य कैफे’ का आयोजन किया जाएगा। शाम 6:30 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नामचीन कवि अपनी हास्य कविताओं से जहां आपको गुदगुदाएंगे, वही शृंगार रस के कवि आपको ताली बजाने पर मजबूर कर देंगे।
‘काव्य कैफे’ में प्रख्यात कवि स्वयं श्रीवास्तव, मणिका दुबे, धर्मराज कवि शायर, विकास बौखल, रवि चतुर्वेदी व नवल सुधांशु अपने शृंगार, हास्य व व्यंग्य की कविताओं से आपका मनोरंजन करेंगे। इस दौरान कई देश-विदेश की राजनीति सामाजिकता में आए बदलाव, शिक्षा आदि पर अपने व्यंग्य से आपको आनंदित करेंगे।
आयोजन में इनका है योगदान
काव्य कैफे में जीवन ट्रांसपोर्ट कंपनी जेटीसी परिवार, जीवन टोयोटा, एसएचम एकेडमी, पंकज पुरवार, अजमानी पब्लिक स्कूल, सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, बीएच पावर सॉल्यूशंस, डॉक्टर रवि शंकर त्रिवेदी, चन्दरानी हॉस्पिटल, न्यू श्री सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, पलिया विधायक रोमी साहनी व स्पन्दन नर्सिंग होम का विशेष योगदान है।