फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लोधपुरवा और निघासन की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में पहुंचीं दोनों टीमें

विज्ञापन
मैदान में मैच खेलते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
निघासन। लोधपुरवा में चल रहे डॉ. मोहम्मद हसन नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। दोनों मैचों में रोमांच चरम पर रहा। दर्शकों ने क्रिकेट का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में लोधपुरवा और गंगा बेहड़ की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर लोधपुरवा ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गंगा बेहड़ की टीम पूरे 10 ओवर भी नहीं खेल पाई। टीम 60 रन पर सिमट गई। लोधपुरवा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र एक विकेट खोकर 61 रन बनाए और मुकाबला नौ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ लोधपुरवा सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
दूसरे मुकाबले में निघासन ने झंडी को तीन विकेट से हराया, तीसरे क्वार्टर फाइनल में झंडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। जवाब में निघासन की टीम ने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट खोकर 101 रन बनाए और तीन विकेट से मैच जीत लिया। निघासन की जीत में मयंक ने अहम भूमिका निभाई उन्हें मैन आफ दस मैच दिया गया। उन्होंने 20 गेंदों पर ताबड़तोड़ 47 रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया।
विज्ञापन




फोटो-45
छींटनपुरवा ने पवन इलेवन को हराकर दर्ज की जीत
- मज्जन बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
निघासन। परागीपुरवा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे वर्ष के छठे दिन मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला छींटनपुरवा और पवन इलेवन के बीच हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सोनू पांडे और सुशांत पांडे ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया।

पवन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 98 रन बनाए। जवाब में छींटनपुरवा टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए महज 12 ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। छींटनपुरवा की ओर से मज्जन ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 26 रन बनाए और दो विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस जीत के साथ छींटन पुरवा की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैदान में दर्शकों की भीड़ और खिलाड़ियों का उत्साह टूर्नामेंट में रंग भर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें