फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कल से हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट

Tue, 26 May 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार रात तेज आंधी और धूल भरी हवाओं ने लोगों को डरा दिया, जबकि मंगलवार सुबह निकलते ही तीखी धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम में अचानक बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ उमस और गर्मी फिर बढ़ गई।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब नौ बजे लोगों के मोबाइल फोन पर रेड अलर्ट के संदेश आने लगे। इसके बाद करीब 11 बजे तेज हवाओं और आंधी ने रफ्तार पकड़ ली। कई इलाकों में लोगों ने देर रात तक बिजली कटौती और धूल भरी हवाओं का सामना किया।
मंगलवार सुबह नौ बजे से ही तेज धूप ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर में चिलचिलाती धूप और उमस के चलते सड़कें सूनी नजर आईं और लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
आईएमडी ने बुधवार को दिन में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं बृहस्पतिवार से अगले दो दिनों तक जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके बाद यलो अलर्ट जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें