संपूर्णानगर। तीनों काले कृषि कानून वापस होने की खुशी में गुरुद्वारा सिंह सभा संपूर्णानगर में अखंड पाठ का समापन कर भोग डालकर लंगर चला। इसमें किसानों ने कानून वापस होने को किसानों की जीत बताई।
संपूर्णानगर गुरुद्वारा सिंह सभा में अखंड पाठ में बाबा सुरजन सिंह मल्लपुर द्वारा गुरवाणी, कीर्तन आदि सुनाकर संगत को निहाल किया। संगत में बलजीत सिंह, कर्म सिंह, बंटी राय, अमरजीत सिंह आदि ने भाग लिया। अखंड पाठ के बाद लंगर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। संवाद