फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कम समय, ज्यादा काम... मूल्यांकन और परिणाम को लेकर शिक्षक परेशान

Fri, 27 Mar 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं संपन्न होने के बाद अब कॉपियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है, लेकिन रामनवमी और रविवार के अवकाश के बीच इसे तय समय पर पूरा करने को लेकर शिक्षकों में चिंता देखी जा रही है। 31 मार्च को परीक्षाफल दिखाए जाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

जिले के 3106 विद्यालयों में साढ़े चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। 16 से 20 मार्च तक परीक्षाएं संपन्न होने के बाद मूल्यांकन शुरू हुआ। इसी बीच नवरात्र के बाद रामनवमी पर दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया। शनिवार को एक दिन मूल्यांकन होगा, इसके बाद रविवार का अवकाश रहेगा।
शिक्षकों का कहना है कि जिन स्कूलों में छात्र संख्या अधिक है, वहां कॉपियां जांचने में दिक्कतें आ रही हैं। एक शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कॉपियों के मूल्यांकन के साथ ही नए सत्र से पहले अभिभावकों को परिणाम दिखाने का दबाव है, जबकि शिक्षकों की कमी के कारण काम अकेले करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सभी बीईओ को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं और वे अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी कर रहे हैं। कहीं भी समस्या आने पर तत्काल समाधान के निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि नए सत्र से पहले सभी स्कूलों में मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
31 मार्च को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित कर बच्चों का परीक्षाफल दिखाया जाएगा। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि कमजोर छात्रों की पहचान कर उनके अभिभावकों को जानकारी दें, ताकि अगली कक्षा में सुधार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें