फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: देश-विदेश के 35 हजार सैलानी पहुंचे दुधवा

Fri, 27 Mar 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा में जंगल भ्रमण करते जर्मनी के सैलानी। स्रोत : सोशल मीडिया।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) का प्राकृतिक सौंदर्य देश ही नहीं, विदेशी सैलानियों को भी आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जर्मनी से आए सैलानियों ने जिप्सी सफारी के जरिये दुधवा के जंगलों का आनंद लिया। उन्होंने सलूकापुर स्थित बांकेताल की खूबसूरती निहारी और हरियाली के बीच स्वच्छंद विचरण करते वन्यजीवों, खासकर गैंडा और उसके शावकों को देखा।
नए पर्यटन सत्र की शुरुआत छह नवंबर से हुई थी, जिसके बाद से लगातार सैलानियों का आगमन बढ़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, छह नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक 34,959 देशी और 472 विदेशी सैलानी, कुल 35,431 लोग दुधवा की सैर कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्मनी से परिवार के साथ आए ग्रेमर ने दुधवा के प्राकृतिक सौंदर्य, बाघों की दहाड़ और हिरनों के झुंड को देखकर खुशी जताई। घास के मैदानों में विचरण करते वन्यजीवों के दृश्य ने उन्हें रोमांचित कर दिया। परिवार ने इन नजारों को कैमरे में कैद किया।


....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें