फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छोटी पलिया में घूमता दिखाई दिया तेंदुआ, रातभर जागे ग्रामीण

Wed, 06 Aug 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। निघासन रेलवे क्राॅसिंग से छोटी पलिया जाने वाले मार्ग पर गांव के करीब गन्ने के खेत में एक तेंदुआ दिखाई दिया। देर शाम तेंदुआ दिखने के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जिस खेत के पास तेंदुआ दिखा था वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

वीडियो आदि बनाने का कार्य शुरू करने के साथ ही तेंदुए को खदेड़ने का ग्रामीणों ने प्रयास किया। लेकिन तेंदुआ अचानक से फिर गन्ने के खेतों में घुस गया। गांव की आबादी के पास तेंदुआ आ जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है और शाम होते ही ग्रामीण घरों में दुबक जाते हैं। कुछ ग्रामीण तेंदुए का बच्चा होना बता रहे हैं तो कई ग्रामीण इसको बड़ा तेंदुआ होने की बात कह रहे हैं।
फिलहाल पूरे गांव में दहशत फैली हुई है। सांई मंदिर के पीछे से लेकर गांव के किनारे खेतों में तेंदुए की चहलकदमी होनी बताई गई है। सूचना वन विभाग को भी दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पलिया रेंजर विनय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज, वन दरोगा रमाकांत के साथ टीम को मौके पर भेजा गया है। अभी भी टीम फिलहाल गांव में ही तैनात है और तेंदुआ की खोजबीन करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें