फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बकरी के लालच में तेंदुआ पिंजरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। लुधौरी रेंज के खड़रिया फार्म में बकरी के लालच में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। टीम उसे लेकर लुधौरी पहुंची है।
विज्ञापन

रेंजर गजेंद्र बहादुर ने बताया कि खड़रिया फार्म निवासी हरभजन सिंह के खेत में एक तेंदुआ होने की सूचना मिली थी। टीम ने बकरी को बंदकर पिंजरा लगा दिया। मंगलवार सुबह करीब छह बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। डॉ. दयाशंकर अपनी टीम के साथ पहुंचे और उसको सुरक्षित रेंज लेकर आए। तेंदुए ने गांव खड़रिया फार्म के सुखदेव सिंह और सुक्खी के कुत्ते को मार डाला था। सुखदेव ने बताया कि एक सप्ताह से तेंदुआ गांव के आसपास घूम रहा था। तेंदुए को लेकर दहशत थी।
विज्ञापन



बकरी को सुरक्षित निकाला
रेंजर ने बताया कि बकरी को खाने के लिए जैसे ही तेंदुआ पिंजरे में पहुंचा। टीम पहले से मौजूद थी। डॉक्टर ने उसे तुरंत ही बेहोश कर दिया और बकरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


तेंदुए को रेंज कार्यालय लाया गया है। यहां से अधिकारियों के आदेश पर उसे जंगल में वापस छोड़ा जाएगा। - गजेंद्र बहादुर, रेंजर लुधौरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें