फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मलिनियां में पालतू कुत्ते को गन्ने में खींच ले गया तेंदुआ

Fri, 25 Jul 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के मलिनियां में मौजूद तेंदुआ। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र की मलिनियां ग्राम पंचायत के एक सिख किसान के घर पर बाहर बंधे एक पालतू कुत्ते पर बीती रात तेंदुए ने हमला कर दिया। उसे पास में ही स्थित गन्ने के खेत में खींचकर ले गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

बेलां समेत अन्य गांवों के ग्रामीण पहले ही तेंदुए के खौफ से दहशत में हैं और अपने खेतों में जाने से कतराने लगे हैं। मामले में वन विभाग को भी सूचना दी गई है। मलिनियां निवासी गुरप्रीत सिंह का फार्म गन्ने के खेतों के पास स्थित है। बीती रात एक तेंदुआ उनके फाॅर्म हाउस के बाहर आया और बाहर बंधे कुत्ते पर हमला कर दिया।
हमला करने के बाद काफी देर जद्दोजहद के बाद तेंदुआ उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया। काफी देर तक वह शिकार की तलाश में लगातार खड़ा रहा और मौका मिलने पर उसने कुत्ते पर हमला किया और उसे खींच ले गया।
विज्ञापन

पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सुबह जब गुरप्रीत सिंह बाहर आए तब उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना देखी। इसके बाद से उनके साथ ही आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई है।
सूचना रेंजर अंकित कुमार सिंह को दी गई। इसके बाद उन्होंने जायजा लिया। उन्होंने तेंदुआ होने की पुष्टि की है। साथ ही यह भी बताया कि यह काफी बड़ा दिख रहा है, जिससे वहां पर कैमरे लगवाए जाएंगे और वन विभाग की टीम को निगरानी के लिए भी लगाया जाएगा। जल्द ही तेंदुए को पकड़ने की बात भी रेंजर ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें