फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लिलौटी नाथ मंदिर के कपाट बंद होने पर कांवड़ियों का हंगामा

Fri, 25 Jul 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। लिलौटी नाथ मंदिर में बृहस्पतिवार रात दस बजे पहुंचे कांवड़िये कपाट बंद होने पर भड़क उठे। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सुबह जलाभिषेक और पूजन कर वे लौट गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात डाक कांवड़ लेकर श्रद्धालु पहुंचे थे। मंदिर में ताला लटका देखकर महंत और सेवादारों से उन्होंने इसे खोलने के लिए कहा। शयन आरती होने का हवाला देकर मंदिर समिति ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर उनके बीच कहासुनी होने लगी।
महंत ने समझाया कि मंगलवार से शनिवार तक सुबह चार से रात 10 बजे तक और रविवार-सोमवार को सुबह चार से रात 12 बजे तक मंदिर खुला रहता है। विवाद बढ़ने पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। हंगामे का वीडियो भी रात में सोशल मीडिया में वायरल हो गया। कांवड़ में शामिल लोग रातभर मंदिर में ही रुके रहे। शुक्रवार सुबह जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजन कर गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें