फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाजार से घर जा रहे ग्रामीण पर तेंदुए का हमला

Thu, 25 Sep 2025 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तेंदुए के हमले से घायल मिश्रीलाल।स्रोत : ग्रामीण - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रमियाबेहड़। बाजार से घर जा रहे गांव बबियारी निवासी 45 वर्षीय मिश्रीलाल पर मंगलवार शाम तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पढ़ुआ पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मिश्रीलाल ने बताया कि सात बजे वह बाजार से घर जा रहे थे। सेमरा मार्ग पर बबियारी गांव के पास घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इस पर मिश्रीलाल साइकिल से जमीन पर गिर गए। उनकी गर्दन और बाएं हाथ पर गहरे दांत लग गए। बबियारी की तरफ से पढ़ुआ की तरफ जा रहे दो बाइक सवारों ने लाइट से तेंदुए को हमला करते देख शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे लोग इकट्ठा हो गए। शोर सुनकर तेंदुआ मिश्रीलाल को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें