फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छात्रा से छेड़खानी करने वाला मनचला गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नई बस्ती स्थित लाइब्रेरी में मंगलवार सुबह छात्रा से छेड़खानी करने वाले आरोपी अमन उर्फ शहबाज को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कोर्ट भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घटना में पीड़ित छात्रा के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की थी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल सीसी कैमरे की फुटेज में मनचला लाइब्रेरी के अंदर तक जाता दिखा था। वह काफी देर तक लाइब्रेरी संचालक से बातचीत करता हुआ भी दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि जब छात्रा ने पुलिस को फोन करने की बात कही तो मनचला लाइब्रेरी से चला गया। इधर, छात्रा ने घटना की सूचना परिजनों को दी। कोतवाली पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए उसे देर रात गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि आरोपी की पहचान अमन उर्फ शहबाज निवासी नईबस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को उसे कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें