फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखीमपुर खीरी में घर के बाहर से बच्ची को दबोच ले गया तेंदुआ, इस हाल में मिला शव, देखकर सन्न रह गए ग्रामीण

Tue, 30 Sep 2025 11:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव राजारामपुरवा में घर के बाहर खेल रही बच्ची को तेंदुआ दबोच ले गया। उसका शव खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के राजारामपुरवा गांव में घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची को तेंदुआ दबोच ले गया। लोगों के पीछा करने पर वह गन्ने के खेत में गुम हो गया। वनकर्मी और पुलिस के कांबिंग के दौरान गन्ने के खेत से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव राजारामपुरवा निवासी सन्तू की सात वर्षीय पुत्री सोमवार देर शाम घर के बाहर थी। इस बीच तेंदुआ बच्ची को उठाकर गन्ने के खेत में घुस गया। लोगों ने देखा तो शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। अंधेरे में वह गन्ने के खेत में छिपा गया। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी।

शव देखकर सन्न रह गए ग्रामीण 
वनकर्मी और फूलबेहड़ पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से सर्च अभियान चलाया गया। कुछ दूरी पर खेत में बच्ची का शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची की गर्दन पर दांत और पंजों के गहरे निशान थे। उसका एक पैर खाया हुआ मिला। शव की हालत देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। 
विज्ञापन


डिप्टी रेंजर संजय आजाद ने बताया कि तेंदुए के हमले में बच्ची की जान गई है। कुछ दिनों से उस इलाके में तेंदुआ दिखने की सूचना मिल रही थी। लोगो को सचेत किया गया था। टीम सर्च अभियान चला रही है। जानवर को पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें