जिला अस्पताल की इमरजेंसी में टूट कर गिर रही फॉल्स सीलिंग। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में सोमवार को अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। सुबह से इलाज कराने पहुंचे मरीज घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन उन्हें सुविधा नहीं मिली।
जीरियाटिक विशेषज्ञ और फिजिशियन अस्पताल नहीं पहुंचे। इससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा।
सोमवार को 1365 मरीजों की ओपीडी रही। ओपीडी के कक्ष संख्या सात और आठ में ताला लटका मिला। यहां आए मरीजों को परेशान होना पड़ा। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा सबसे ज्यादा दूर-दराज से आए मरीजों को उठाना पड़ा। कई लोग सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन डॉक्टरों के नहीं आने और अल्ट्रासाउंड जांच सेवा बंद रहने के चलते उनका पूरा दिन खराब हो गया। मरीजों का कहना है कि जिला अस्पताल में अगर समय पर डॉक्टर और जरूरी जांच उपलब्ध न हो तो गरीब तबके को नुकसान उठाना पड़ता है।
न्यायालय गए रेडियोलॉजिस्ट, ठप रही अल्ट्रासाउंड जांचः जिला अस्पताल में भले ही ओपीडी सुबह आठ बजे शुरू हो गई हो लेकिन अल्ट्रासाउंड जांच न होने के कारण लैब के सामने मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। शहर के आवास विकास निवासी पूजा ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत है। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लिखा है लेकिन यहां जांच नहीं हो रही है। अब बाहर से जांच करानी पड़ेगी। इसी तरह जांच कराने आए कई मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में टूट कर गिर रही फॉल्स सीलिंग। संवाद
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में टूट कर गिर रही फॉल्स सीलिंग। संवाद